Lyrics has been copied to clipboard!
#BJMC, Semester-4, #Print_Media_Editing Paper, Unit-1
................................................................................
....................................
....................................
संपादन के मुख्य सिद्धांत निम्नलिखित हैं-
The principles of good news editing are:
• शुद्धता, सटीकता और यथार्थता Accuracy
• स्रोत Attribution
• संतुलन और निष्पक्षता Balance and Fairness
• संक्षिप्तता, कसावट Brevity
• स्पष्टता Clarity
• पठनीयता Readability
• मानव रुचि Human interest
- संपादन में सटीकता और शुद्धता बहुत जरूरी है क्योंकि केवल एक गलती किसी समाचार पत्र या पत्रिका की प्रतिष्ठा को नष्ट कर सकती है।
- इसीलिए किसी उप संपादक को नाम, आंकड़े और तथ्यों की पुष्टि की चेकिंग और रीचेकिंग को सबसे ज्यादा महत्व देना चाहिए।
• The sub editor should be obsessed with accuracy because one mistake can destroy the reputation of a newspaper or magazine.
• Checking and cross checking names, figures, and verifying facts are of utmost importance.
- समाचार के अंदर हमेशा ही समाचार के स्रोत का उल्लेख करना चाहिए ताकि पाठक उसकी विश्वसनीयता के बारे में फैसला कर सकें।
- ‘एक उच्च पदस्थ रक्षा अधिकारी’ या ‘वित्त मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार’ आदि लिखने से पाठक को अपनी स्वयं की धारणा बनाने में मदद मिलती है। इससे पाठक के सामने स्पष्ट हो जाता है कि अमुक बात को रिपोर्टर स्वयं कह रहा है या यह किसी अन्य व्यक्ति का मत है।
- समाचार की साख को बनाए रखने के लिए आवश्यिक है कि इसमें शामिल की गई सूचना या जानकारी का कोई स्रोत हो और वह स्रोत इस तरह की सूचना या जानकारी देने के योग्यो हो।
- स्रोत के बिना किसी विशिष्ट खबर की साख नहीं होगी। उसमें विश्वीसनीयता नहीं होगी।
• Always attribute the news to the source so that readers can judge its credibility.
• “A highly placed Defense Personnel, Finance Ministry Sources”, etc. are attributions that help readers to arrive at their own conclusions, while steering clear of the suspicion that the reporter is giving his own version of the story.
• It is necessary to maintain the credibility of the news that there is a source of information or information included in it and that source is eligible for such information or information.
• Without the source, there will be no goodwill/reputation of any big news. There will not be credibility in it.
- संतुलन और निष्पक्षता एक एक अच्छे संपादन की आधारशिला हैं।
- संतुलन के कारण ही पाठक को किसी मसले पर दोनों तरफ की तस्वीर देखने को मिल सकती है।
- निष्पक्षता होगी तो समाचार किसी का पक्ष नहीं ले रहा होगा बल्कि निष्पक्षता से अपनी बात कहेगा।
- इसका यह भी अर्थ है कि समाचार में किसी राजनीतिक पार्टी, संस्थान, समुदाय या व्यक्ति का बेवजह समर्थन नहीं किया जाएगा।
- संतुलन और निपष्क्षता एक पेशेवर रिपोर्टर का उत्तदायित्व होता है जबकि उप संपादक की यह जिम्मेदारी होती है कि वह इन दोनों सिद्धांतों को समाचार में लागू करे।
• Balance and fairness form the foundation of good editing.
• Balance is giving both sides of the picture, while fairness is not taking sides.
• It also means not providing support to political parties, institutions, communities or individuals, etc. through the columns of the newspaper.
• It is the attribute of a reporter and the duty of a sub editor to implement it.
- संक्षिप्तता या कसावट/पैनापन किसी पत्रकार की ऐसी विशेषता या खूबी होती है जो न केवल संपादकों को पसंद आती है बल्कि पाठक भी इसे पसंद करते हैं।
- जब समाचार में किसी बात को बहुत ज्यादा घुमा-फिराकर कहा जाता है तो पाठक अपनी रुचि खो देता है।
- इस प्रकार संक्षिप्तता का अर्थ है किसी कहानी को बिना ज्यादा घुमा-फिराए कह देना। इससे न केवल समय और स्थान की बचत होती है बल्कि पूरी बात भी पाठक तक प्रेषित हो जाती है।
• Brevity is a great virtue in journalism appreciated by readers and editors alike.
• It is telling a story, as it should be, without beating around the bush.
• It saves time and space and wins applause when consummated to perfection.
- अगर किसी पत्रकार के अंदर अपनी बात को स्पष्ट तरीके से कहने की कला होगी तो यह उसका एक ऐसा गुण बन जाता है जो उसे पत्रकारिता के क्षेत्र में ऊंचाइयों पर ले जाता है।
- कोई सामग्री तभी पठनीय बनती है जब उसे साधारण, सीधे और स्पष्ट तरीके से लिखा जाता है।
• Clarity is the ability to think clearly and translate it into paper.
• A quality that can take one to the higher echelons of media hierarchy.
• Readability has a bearing on sentence length and simple and forthright manner of expression.
- किसी रचना या समाचार की पठनीयता के लिए यह जरूरी है कि किसी औसत वाक्य की लंबाई 18 से शब्दों से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। यह एक मानक है।
- अगर कोई वाक्य 25 शब्दों से ज्यादा का हो जाता है तो उसे पढ़ना बहुत ही मुश्किल होता है।
- हालांकि ऐसा भी देखा गया है कि बहुत से कुशल और पारंगत लेखक मानक से आगे निकल जाते हैं और इसके बावजूद उनकी रचना में पठनीयता कायम रहती है। ऐसा उनके अनुभव और शिल्पकारिता के कारण ही होता है।
- किसी नए संपादक-लेखक को लंबे और उलझाऊ वाक्यों से परहेज करना चाहिए। समाचार में खासतौर से साधारण शब्दों और छोटे व सरल वाक्यों का प्रयोग करना चाहिए।
• The average length of a sentence should not exceed 18 words, which is standard.
• Beyond 25 words, the sentence would be very difficult to read.
• Although some accomplished authors have far exceeded the standard and yet remained readable because of their craftsmanship.
• Beginners are advised to stay out of long-winding and complicated sentence constructions.
• The best way is to write news stories using simple words, short and simple sentences.
***
मानव रुचि
- संपादन का सारा शिल्प इस में निहित है कि संपादन करते समय एक ऐसी शैली अपनाई जाए जिससे समाचार के प्रति पाठक में रुचि उत्पन्न हो सके।
- इसके लिए उप संपादक को किसी घटना या प्रसंग को पाठकों के दृष्टिकोण से देखना होता है। समाचार लिखते समय उप संपादक को हमेशा पाठक और उसकी उम्मीदों, भय तथा आकांक्षाओं को ध्यान में रखना चाहिए।
- उप संपादक को स्वयं की पहचान एक ऐसे लोकप्रसिद्ध आम आदमी के रूप मे करनी चाहिए जिसका कोई अस्तित्व नहीं है लेकिन जो लोगों का मूक प्रतिनिधित्व करता है और उनके हितों की रक्षा करना उसकी जिम्मेदारी है।)
• Using a style that arouses human interest is what the craft of editing is all about.
• Sub editors should see the events from the readers’ point of view and write the news stories keeping the reader ever in mind along with his hopes, fears and aspirations.
• The sub editor should identify himself with the proverbial common man who does not exist but represents the silent majority whom the journalist is duty-bound to defend and protect.
The End
नीचे दिए गए फोटो का परिचय-
अपनी कक्षा में विशेषज्ञ के व्याख्यान को सुनते चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय स्थित तिलक पत्रकारिता और जनसंचार स्कूल के छात्र-छात्राएं।

