Lyrics has been copied to clipboard!
#बीजेएमसी, 4 सेमेस्टर, #प्रिंटमीडिया-#एडिटिंग पेपर, यूनिट-1
(#संपादन–अर्थ और परिभाषा)
#Editing: Meaning and Definition
...........................................
/// Meaning संपादन का अर्थ.....
• प्रिंट मीडिया के संदर्भ में संपादन का अर्थ है किसी समाचार, लेख, पुस्तक, कविता आदि के पाठ, भाषा, भाव या क्रम को व्यवस्थित, संशोधित और परिवर्तित करके उसे प्रकाशन के योग्य बना देना।
In reference to print media, editing means to organize, modify and change the text, language, expressions or sequence of the news and make it worthy of publication.
• साधारण शब्दों में संपादन का अर्थ समाचार को समाचार पत्र में छपने योग्य बनाने और उसकी प्रस्तुति से है।
In simple words, editing means to make the news suitable for publish in newspaper.
............................
/// संपादन की कुछ परिभाषाएं
/// Some Definitions
................................
• किसी लिखित सामग्री को सही, संक्षिप्त और संशोधित करके प्रकाशन के लिए तैयार करना संपादन कहलाता है।
Preparing written material for publication by correcting, condensing or otherwise modifying it is called editing.
• किसी लिखित सामग्री को संशोधित और व्यवस्थित करके अंतिम प्रकाशन के लिए तैयार करना संपादन कहलाता है और यह काम प्रायः सामग्री को लिखने वाले व्यक्ति से अलग किसी व्यक्ति (संपादक) द्वारा किया जाता है।
Arranging, revising, and preparing a written material for final production, usually by a party (called an editor) other than the creator of the material.
• किसी लेख, पुस्तक आदि की सामग्री को सुधारने और प्रकाशन के अनुकूल बनाने की प्रक्रिया संपादन कहलाती है।
The process of correcting and adapting a text for publication , such as an article or book is called editing.
• विभिन्न लेखकों द्वारा लिखे गए लेखों आदि को जमा करके उन्हें प्रकाशन के लिए तैयार करने की प्रक्रिया संपादन कहलाती है।)
The process of collecting together articles etc. written by different writers and preparing them for publishing is called editing.
............................
/// संपादन में शामिल हैं-
/// Editing includes:-
..............................
.....................................
*** 1-संशोधन/परीक्षण Modification/Correction
• भाषा में सुधार- संपादन में समाचार की भाषा में सुधार/संशोधन किया जाता है।
Modification of language- In editing, the language of the news is corrected.
• व्याकरण ठीक करना- समाचार को व्याकरण की दृष्टि से सही करना संपादन का अहम हिस्सा होता है।
Grammatical corrections- Grammatically correcting the news is an important part of editing.
• भावानुकूल बनाना- समाचार को उसके भाव के अनुकूल बनाना भी संपादन कर रहे व्यक्ति की जिम्मेदारी होती है।
Modify expressions/thoughts- It is also the responsibility of the editing person to make the news according to its sentiment.
• सही क्रम- संपादन में समाचार के प्रसंगों का क्रम भी व्यवस्थित किया जाता है।
Sequencing the news- In editing, the sequence of the episodes of the news is also arranged.
• तथ्यों में सुधार- तथ्यों का परीक्षण करके यदि उनमें कोई कमी मिलती है तो उन्हें ठीक किया जाता है।
Modification in facts- After examining the facts, if any deficiencies are found in them then they are corrected.
....................................
*** 2- जोड़-घटाव Adition/Subtraction
• लंबाई कम करना- अगर समाचार की लंबाई बहुत ज्यादा होती है तो उसे छोटा करना भी संपादन का हिस्सा है।
Concise the length of news- If the length of the news is too long, then shortening it is also part of the editing.
• शीर्षक, उपशीर्षक लगाना- समाचार को सही, व्यवस्थित और संशोधित करने के बाद उस पर उचित और आकर्षक शीर्षक भी लगाना होता है। आवश्यकतानुसार शीर्षक के साथ उप शीर्षक भी लगाए जाते हैं।
Giving headline, sub headline- The news also needs to have a proper and catchy headline. Sub-headings are also appended to the title as required.
• शब्द और वाक्य जोड़ना- संपादन में जरूरत के अनुसार समाचार में नए शब्द और वाक्य भी जोड़े जाते हैं।
Adding words, sentances- In editing, new words and sentences are also added to the news as per the need.
• उदाहरण और उद्धरण जोड़ना- संपादन के समय समाचार में अतिरिक्त उदाहरण और उद्धरण जोड़ने की भी आवश्यकता हो सकती है।
Addition of examples, citations, quotations- There may also be a need to add additional examples and citations to the news at the time of editing.
• अनावश्यक शब्द, तथ्य या वाक्यों को हटाना- संपादन के दौरान गैरजरूरी शब्द, वाक्य और तथ्यों को हटाया भी जाता है।
Removal of unnecessary words, facts or sentances- During editing, unnecessary words, sentences and facts are also removed.
................................
*** 3- पुनर्लेखन Rewriting
• कभी-कभी समाचार बिल्कुल ही समझ से परे होता है। ऐसे में समाचार को लिखने वाले से संबंधित तथ्यों को स्पष्ट किया जाता है और समाचार को पुनः लिखवाया या लिखा जाता है।
Sometimes news is beyond understading. In such a situation, the facts related to the news are made clear with writer of the news and the news has to be rewritten.
........................................................
/// संपादन के उद्देश्य या (संपादन क्यों जरूरी है?)
/// The objectives of editing or (Why editing is necessary)
.........................................................
अगर एक वाक्य में कहें तो समाचार संपादन का उद्देश्य है- समाचार को पाठकों की दृष्टि से सार्थक बनाना। इसके मायने साफ हैं कि आप अपनी खबर को पाठकों की जरूरत की मद्देनजर उपयोगी और सार्थक बनाएं। यानि तथ्य और कथ्य दोनों मानकों पर खबर सही उतर सके। कुल मिलाकर संपादन के निम्नलिखित उद्देश्य होते हैं-
In simple words, objective of editing is to make the news useful and purposeful according to the needs of the readers. Overall, the following are the main objectives of editing:-
.....................................
*** 1-तथ्यात्मक, व्याकरण और प्रिंट संबंधी त्रुटियों को पहचानना और उन्हें दूर करना- Detection and removal of factual, grammatical, and typographical errors
संपादन के लिए शुद्धता और त्रुटिहीनता बहुत जरूरी है।
समाचार की विश्वसनीयता उसके तथ्यों, भाषा और छपाई की शुद्धता पर बहुत निर्भर करती है।
• Accuracy and errorlessness is very important for editing.
• Credibility of the news relies heavily on its facts, language and printing accuracy.
....................................
*** 2-पाठ्य सामग्री के अस्पष्ट अंश को स्पष्ट करना- Clarification of obscure passages
यदि कोई अंश ऐसा रह जाएगा जो पाठक की समझ से परे होगा तो वह समाचार को उसी समय पढ़ना छोड़ सकता है और समाचार पत्र के किसी दूसरे हिस्से पर जा सकता है।
इसीलिए सामग्री या समाचार में हर अंश की स्पष्टता जरूरी है।
• The clarity of every part in the content or news is necessary.
• If any part in news is beyond the understanding of the reader, then he can leave the news reading at once.
...................................
*** 3-सामग्री से ऐसे अंशों को हटाना जो लक्षित पाठकों के लिए ठीक नहीं हैं Elimination of parts not suitable for the target readers
समाचार में बहुत सी सामग्री ऐसी हो सकती है जो पाठक के लिए गैरजरूरी हो। ऐसी सामग्री के सामने आने पर पाठक के मन में शेष समाचार के संबंध में भी अरुचि पैदा हो सकती है।
कुछ सामग्री ऐसी हो सकती है जो सामाजिक दृष्टि से पाठक के सामने नहीं जानी चाहिए, इसलिए ऐसी सामग्री को भी हटाना जरूरी हो जाता है।
• There may be a lot of content in the news that is unnecessary for the target reader.
• There may be some material that should not be printed in a social context. Therefore it is necessary to delete such content.
................................
*** 4-समाचार के सुगम्य और अबाधित प्रवाह को सुनिश्चित करने के लिए उसमें समुचित तारतम्य स्थापित करना- Proper sequencing to achieve a smooth, unbroken flow of narrative
पाठक जब किसी सामग्री या समाचार को पढ़ता है तो पढ़ते समय व्यवधान पसंद नहीं करता है।
अगर समाचार या कहानी में जरा सा भी झोल होता है या कोई बाधा आती है तो पाठक की रुचि जाती रहती है। ऐसे में वह तुरंत पढ़ना छोड़ सकता है।
इसीलिए समाचार में प्रवाह का होना बहुत जरूरी होता है।
• When the reader reads any material or news, he does not like interruptions.
• That is why the flow in the news is very important.
....................................
*** 5-तथ्यपरकता और वस्तुनिष्ठता- Maintaining objectivity
संपादन करते समय संपादक को समाचार के सभी पक्षों पर समुचित ध्यान देने की आवश्यकता होती है।
समाचार से संबंधित सभी पक्षों के दावों और तथ्यों को वस्तुपरक (ऑब्जेक्टिव) तरीके से रखा जाना चाहिए।
• While editing, the editor needs to pay proper attention to all the parties of the news.
• The claims and facts of all the parties related to the news should be kept objectively.
.............................
*** 6-समाचार शैली में एकरूपता Uniformity in news style
कुछ स्रोतों (संवाददाता, विज्ञप्ति आदि) से प्राप्त समाचार अखबार के लिए निर्धारित शैली में नहीं होते हैं।
इसलिए सभी समाचारों में शैली की दृष्टि से एकरूपता लाने के लिए संपादन की जरूरत होती है।
• News from various sources (reporter, release etc.) are not in the style set for the newspaper. Therefore, in all the news, editing needs to be uniform in terms of style.
......................................
*** 7-समाचारों को छोटा करना Minimize the news
विभिन्न स्रोतों से प्राप्त समाचार लंबे होते हैं। अखबार में विज्ञापनों की वजह से सीमित स्थान होता है। सीमित स्थान में अधिकतम सूचनाएं जनता तक पहुंचानी पड़ती है। इसलिए समाचार को संक्षिप्त और सरल बनाने के लिए संपादन की जरूरत होती है।
• News from various sources are too long. There is limited space due to advertisements in the newspaper. The maximum number of information in the limited space has to be reached to the public. Therefore editing is needed to make the news brief and simple.
समाप्त.....

